नयी दिल्ली, 29 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची जारी की, जिसमें कर्नाटक के तीन और राजस्थान के दो उम्मीदवार शामिल हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों का चयन कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने किया है।
राजस्थान के राजसमंद से कांग्रेस ने सुदर्शन रावत की जगह दामोदर गुर्जर को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर की जगह सीपी जोशी को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ने कर्नाटक से तीन उम्मीदवारों का चयन किया है, जिसमें बेल्लारी से ई थुका , चामराजनगर से सुनील बोस और चिकबल्लापुर से रक्षा रमैया शामिल हैं।
कड़वा सत्य
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पांच उम्मीदवारों के साथ अपनी नौवीं सूची जारी की

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

