नयी दिल्ली 03 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित हैं और यहां एम्स में उनका उपचार चल रहा है।
पिछले छह महीने से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे श्री सुशील ने सोशल मीडिया एक्स पर स्वयं यह जानकारी साझा की है।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा “अब वह लोगों को अपनी बीमारी के बारे में बताने का सही समय समझते हैं। लोकसभा चुनाव में वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस बारे में सब कुछ बता दिया है।”
उन्होंने आगे कहा कि वह देश, बिहार और पार्टी के प्रति समर्पित हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व उपमुख्यमंत्री गले के कैंसर से पीड़ित हैं तथा दिल्ली एम्स में उनका ईलाज चल रहा है।
अशोक
कड़वा सत्य
वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

