नयी दिल्ली 01 अगस्त (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फ़ोन पर बात कर राज्य में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली है।
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने श्री सुक्खू से गुरुवार को टेलीफोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया। श्री शाह ने मुख्यमंत्री को राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तैनाती सहित केन्द्र सरकार की तरफ़ से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में बारिश और बादल फटने के कारण जान-माल की भारी तबाही हुई है।
,
कड़वा सत्य
शाह ने सुक्खू से बात कर हिमाचल में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली

मध्य प्रदेश : बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में दर्दनाक मामला, घर की खिड़की से लटका मिला व्यक्ति का शव

बिहार: श्रावण की पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा, बागमती में स्नान के दौरान दो किशोर डूबे; एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश: महिला की हत्या-लूट का खुलासा, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल; माता-पिता गिरफ्तार

