नयी दिल्ली, 30 मार्च (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी के आह्वान पर 31 मार्च को ‘इंडिया’ गठबंधन तानाशाही के खिलाफ और देश का लोकतंत्र-संविधान बचाने के लिए जनता के साथ मिलकर अपनी आवाज बुलंद करेगा।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने आज लीला मैदान जाकर तैयारियों का जायजा लेने के बाद बताया कि रविवार होने वाली रैली में कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खड़गे, गांधी, राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, एनसीपी से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, आरजेडी से तेजस्वी यादव और वाम दलों के नेताओं समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने का यह आखिरी मौका है। अगर आज देश की जनता ने आवाज नहीं उठाई तो कल कोई भी अपनी आवाज नहीं उठा पाएगा।
संविधान और लोकतंत्र बचाने का यह आखिरी मौका : गोपाल राय

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

