नयी दिल्ली, 01अगस्त (कड़वा सत्य) लोकसभा सचिवालय ने नये संसद भवन की सुदृढ़ता को लेकर मीडिया रिपोर्ट में व्यक्त किये जा रहे संदेह को खारिज करते हुये गुरुवार को कहा कि भारी बारिश के दौरान भवन की लॉबी के ऊपर ग्लास डोम्स को फिक्स करने के लिये इस्तेमाल किया जाने वाला एडहेसिव के थोड़ा हट जाने के कारण लॉबी में पानी का मामूली रिसाव हो गया था।
सचिवालय के सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर यह भी देखा गया कि नये संसद भवन के मकर द्वार एवं उसके आसपास जलभराव हो गया था। उल्लेखनीय है कि ग्रीन पार्लियामेंट हरित संसद की संकल्पना के अनुसरण में नये संसद भवन की लॉबी सहित भवन के कई हिस्सों में ग्लास डोम्स लगाये गये हैं, जिससे संसद के दैनिक कामकाज में प्रचुर प्राकृतिक रोशनी का उपयोग किया जा सके।
सूत्रों के अनुसार बुधवार को हुई भारी बारिश के दौरान, भवन की लॉबी के ऊपर ग्लास डोम्स को फिक्स करने के लिये इस्तेमाल किया जाने वाला एडहेसिव थोड़ा हट गया, जिससे लॉबी में पानी का मामूली रिसाव हो गया। समस्या का हालांकि समय पर पता चल गया और तुरंत आवश्यक उपाय किये गये। इसके बाद पानी का कोई और रिसाव नहीं देखा गया। इसी तरह मकर द्वार के सामने जमा पानी भी तेजी से ड्रेनेज प्रणाली के द्वारा निकल गया।
श्रवण
कड़वा सत्य
संसद भवन में जलभराव पर लोकसभा सचिवालय का स्पष्टीकरण

मध्य प्रदेश : बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में दर्दनाक मामला, घर की खिड़की से लटका मिला व्यक्ति का शव

बिहार: श्रावण की पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा, बागमती में स्नान के दौरान दो किशोर डूबे; एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश: महिला की हत्या-लूट का खुलासा, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल; माता-पिता गिरफ्तार

