नयी दिल्ली 31 जुलाई (कड़वा सत्य) शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि सरकार देश में स्कूली और कॉलेज शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे कि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग संस्थानों की जरूरत न पड़े।
श्री प्रधान ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि सरकार चाहती है कि छात्रों को धीरे धीरे कोचिंग संस्थानों की दुनिया से बाहर निकाला जाये। उन्होंने कहा कि इसके लिए इस संबंध में सामाजिक और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखना होगा। सरकार की कोशिश है कि स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधार कर छात्रों को सक्षम बनाया जाये।
सरकार कोचिंग संस्थानों की दुनिया से बाहर लाना चाहती है छात्रों को: प्रधान

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में आंदोलन की अनुमति रद्द, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब; आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का महाआंदोलन

छत्तीसगढ़: कोरबा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, 30 हजार के कर्ज और खेती के दबाव में था तनावग्रस्त

