नयी दिल्ली, 26 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिक्किम विधानसभा के चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को स्वीकृति दी है। आज रात यहां जारी सूची के अनुसार ग्यालशिंग-बरन्याक से भरत कुमार शर्मा, नामथांग रातेपानी से जनक कुमार गुरुंग, टेमी-नामफिंग से भूपेन्द्र गिरी, रंगांग-यांगांग से गोपी दास पोखरेल, खामदोंग-सिंगताम से चेतन सपकोटा, रेनॉक से छेत्री खातीवाड़ा, चुजाचेन से डुकनाथ नेपाल, नामचेयबोंग से श्रीमती पूजा शर्मा तथा द्ज़ोंगु से पेनज़ोंग लेप्चा को उम्मीदवार बनाया गया है।
सैनी
कड़वा सत्य
सिक्किम विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी सूची जारी

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

