नयी दिल्ली 24 मई (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को यहां सीमा सुरक्षा बल के 17 अधिकारियों और जवानों को वीरता तथा जीवन रक्षा पदकों से सम्मानित किया।
सीमा सुरक्षा बल अलंकरण समारोह में दस सीमा प्रहरियों को वीरता के लिए पुलिस पदक और सात को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया। सात सीमा प्रहरियों को यह पदक मरणोपरांत दिया गया है। उनके परिजनों ने यह सम्मान हासिल किया।
अलंकरण समारोह में केन्द्रीय पुलिस बलों के वरिष्ठ सेवारत तथा पूर्व अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस अलंकरण समारोह का आयोजन सीमा सुरक्षा बल के पहले महानिदेशक, पद्म विभूषण के एफ रूस्तमजी के सम्मान में किया जाता है।
कड़वा सत्य
सीमा सुरक्षा बल अलंकरण समारोह में 17 सीमा प्रहरियों को पदक

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति; 2 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश: अंबेडकरनगर में कक्षा छह की छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, प्रधानाध्यापक सस्पेंड

उत्तर प्रदेश: पिंडरा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पोस्ट से दिए संकेत

