नयी दिल्ली 27 जून (कड़वा सत्य) पेशाब में संक्रमण के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भर्ती कराया गया है और उसकी स्थित स्थिर है।
सूत्रों ने बताया कि पेशाब की नली में संक्रमण के कारण उन्हें बुधवार की रात में करीब 11 बजे एम्स में लाया गया। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। श्री आडवाणी इस समय एम्स के जराचिकित्सा विभाग के डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
गौरतलब है कि 96 वर्षीय आडवाणी उम्र संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं और आमतौर पर डॉक्टर उनका घर पर ही जांच करते हैं, लेकिन बुधवार रात उन्होंने पेशाब में संक्रमण की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया।
उल्लेखनीय है कि केंद्र में तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार
बनने के बाद भाजपा के तमाम नेता उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार राजग के नेता चुने जाने के बाद श्री आडवाणी का आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंचे थे। उस समय उनका स्वास्थ्य ठीक था।
संतोष
कड़वा सत्य
स्थिर है एम्स में भर्ती आडवाणी की स्थिति

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

