नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (कड़वा सत्य) विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों, केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों और केन्द्रीय पुलिस संगठनों के 463 कर्मियों को पहले ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। इन पदकों की शुरूआत इसी वर्ष फरवरी में की गयी थी।
गृह मंत्रालय ने गुरूवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि यह पदक चार क्षेत्रों विशेष अभियान, जांच, खुफिया जानकारी और फॉरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मियों तथा अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाता है।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस वर्ष एक फरवरी को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी। पदक की घोषणा हर वर्ष 31 अक्टूबर यानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाएगी।
.
कड़वा सत्य
463 पुलिसकर्मियों को पहले ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया जाएगा

BIADA के नए प्रबंध निदेशक के रूप में श्री नवीन कुमार ने ग्रहण किया पदभार

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

