Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा के पिता स्व० डॉ० अशोक कुमार वर्मा की पुण्य तिथि कार्यक्रम में शामिल हुये। बिहारशरीफ के बरादरी (दायरा) स्थित वर्मा नर्सिंग होम में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्व० डॉ० अशोक कुमार वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा एवं उनके परिजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Nitish Kumar News: CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, जदयू नेता मनीष वर्मा के पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए मुख्यमंत्री!


हिन्दी दिवस के अवसर पर “भारतीय गूढ़ वर्ग पहेली 2026” का आयोजन – हिन्दी में एक अनूठी क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

उत्तर प्रदेश: ओवरस्पीडिंग पर लगाम कसने के लिए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों से यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 89 वाहनों के चालान

