Family Man 3 Actor Found Dead: मनोरंजन जगत से सुबह-सुबह एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. खबर है कि 'द फैमिली मैन (The Family Man 3)' में काम कर चुके अभिनेता रोहित बासफोर (Rohit Basfore) का निधन हो गया है. बता दें कि रोहित ओटीटी वेब सीरीज और रीजनल टेलीविजन शोज में भी काम कर चुके थे, वो इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है, ऐसे में रोहित की निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. झरने में गिरने से हुई मौत खबरों की माने तो रोहित बसफोर रविवार, 27 अप्रैल की दोपहर को गुवाहाटी के पास गरभंगा झरने में मृत पाए गए है. रानी पुलिस चौकी के अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई. रोहित बसफोर अपने 9 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे, तभी कथित तौर पर वह झरने में गिर गए और उनकी मौत हो गई. परिवार ने लगाया दोस्तों पर हत्या का आरोप हालांकि, रोहित की मौत के बाद परिवार ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. परिवार का दावा है कि हाल ही में रंजीत बासफोर, अशोक बासफोर और धरम बासफोर नाम के तीन व्यक्तियों के साथ रोहित का पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान रोहित को उन तीनों ने जान से मारने की धमकी दी थी. अभिनेता के रिश्तेदारों ने एक जिम मालिक पर भी हत्या की आशंका जताई है, जिसने उन्हें आउटिंग के लिए बुलाया था. ऑटोप्सी रिपोर्ट में मिले चोट के निशान रानी पुलिस चौकी के एक अधिकारी ने मीडिया से इस मामले में बात करते हुए कहा कि- 'हमें शाम करीब 4 बजे सूचना मिली और हम शाम 4:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे. एसडीआरएफ की टीम ने बाद में शाम करीब 6:30 बजे शव बरामद किया.' पुलिस ने आगे ये भी बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि बसफोर गलती से झरने में गिर गए थे. लेकिन एक्टर की ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आने के बाद इस केस का रुख बदल गया. बताया जा रहा है कि रोहित की ऑटोप्सी रिपोर्ट में उनकी बॉडी पर कई चोट के निशान भी पाए गए हैं. फिलहाल पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं रोहित के परिवार ने जिसपर हत्या की आशंका जताई है, वह चार आरोपी फिलहाल फरार हैं.
Family Man 3 फेम रोहित बसफोर की रहस्यमयी मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका!


राजस्थान: 500 CCTV कैमरों से खुला नकबजनी का राज: 10 दिन तक 24×7 पीछा, मोबाइल बंद कर ठिकाने बदलते रहे, 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में गरजे सवर्ण, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: बहराइच में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

