Karnataka Ex DGP Death: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु के HSR लेआउट स्थित अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 68 वर्षीय सेवानिवृत्त IPS अधिकारी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और शुरुआती संदेह परिवार के किसी करीबी सदस्य की संभावित संलिप्तता की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस पत्नी से भी कर रही पूछताछ पूर्व DGP की मौत की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पत्नी पल्लवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। संदेह है कि वह हत्या में सीधे तौर पर शामिल थीं। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ओम प्रकाश वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, जिससे परिवार में तनाव बढ़ा हुआ था। ऐसा रहा है ओम प्रकाश का कार्याकाल बिहार के चंपारण के मूल निवासी ओम प्रकाश 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी थे। उन्होंने भूविज्ञान में मास्टर डिग्री की थी। उन्होंने कर्नाटक में बल्लारी जिले के हरपनहल्ली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद शिवमोग्गा, उत्तर कन्नड़ और चिक्कमगलुरु जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्य किया। उन्हें 1 मार्च, 2015 को कर्नाटक के शीर्ष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।
Karnataka Ex DGP Death: कर्नाटक के पूर्व DGP Om Prakash की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका


हिन्दी दिवस के अवसर पर “भारतीय गूढ़ वर्ग पहेली 2026” का आयोजन – हिन्दी में एक अनूठी क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

उत्तर प्रदेश: ओवरस्पीडिंग पर लगाम कसने के लिए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों से यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 89 वाहनों के चालान

