नरसिंहपुर: नरसिंहपुर जिले के केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन पर्व पर जेल के अंदर सजा काट रहे बंदियों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए बडी संख्या में बहनें सुबह से ही जेव पहुंचीं ओर अपने भाईयों कि कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।

जानकारी अनुसार बताया गया है कि शुक्रवार को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर केंद्रीय जेल के बाहर महिलाओं की एवं उनके परिवार के सदस्यों की जेल में बंद कैदियों से मुलाकात करने एवं रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र बांधने को लेकर जेल के बाहर सुबह से ही बहनो की लंबी कतार लगी रही । जहां पर जेल प्रशासन द्वारा पर्व को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच रक्षा सूत्र मिठाई रोली टीका की व्यवस्था कराई जहा पर जेल परिसर के बाहर भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बहनों के चेहरों पर लंबे समय बाद भाई से मिलने की खुशी साफ झलक रही थी । इस आयोजन के लिए जेल प्रशासन द्वारा पहले से ही पुख्ता व्यवस्थाएं की थीं। जेल प्रशासन ने बहनों के लिए क्रमवार मुलाकात की व्यवस्था सुनिश्चित की, ताकि सभी को अपने भाई से मिलने और राखी बांधने का पर्याप्त समय मिल सके।

कारागार में प्रवेश करने के बाद बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, उन्हें मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर कई बंदियों ने अपनी बहनों से उपहार की जगह जीवन में सही मार्ग पर चलने का वचन दिया। भाई-बहन के मिलन का यह क्रम पूरे दिन अलग-अलग शिफ्टों में चलता रहा।

जेल प्रशासन ने इस पूरे आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की थीं। सुरक्षा व्यवस्था, मुलाकात का समय निर्धारण और बहनों को सुरक्षित जेल से बाहर भेजने जैसे सभी पहलुओं पर बारीकी से ध्यान दिया गया।

इस आयोजन से कैदियों को मानसिक सुकून मिला और परिवार से उनका जुड़ाव और मजबूत हुआ। लंबे समय से जेल में बंद कैदियों के लिए यह दिन एक नई उम्मीद लेकर आया, जिससे उन्हें यह एहसास हुआ कि उनका परिवार अभी भी उनके साथ है।