WBBSE Madhyamik Results 2025 Out: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने शुक्रवार यानी 2 मई, 2025 को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in के ज़रिए अपना पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में WBBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 9.84 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जो 10 फरवरी से 22 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी। अद्रिता सरका (Adrita Sarkar ) ने 99.43% अंक हासिल करके WB रिजल्ट 2025 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। इस वर्ष पश्चिम बंगाल 10th बोर्ड एग्जाम में 9,84,753 छात्रों ने भाग लिया था। रायगंज कोरोनेशन हाई स्कूल में पढ़ने वाली उत्तर दिनाजपुर की अद्रिता सरकार ने पश्चिम बंगाल मध्यमिक परीक्षा 2025 में 700 में से 696 अंक (99.43%) प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया है। जबकि दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर के अनुभव विश्वास और बांकुरा हाई स्कूल की सौम्या पाल हैं। दोनों ने 694 अंक (99.14%) हासिल किए हैं। तातुलपुर सरोजबाशिनी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली बांकुरा की इशानी चक्रवर्ती ने 693 अंकों (99%) के साथ तीसरी रैंक हासिल की है।
WB Madhyamik Result 2025: अद्रिता सरकार बनीं टॉपर, 700 में से 696 अंक! देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड

देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू

Jantar Mantar Protest: छात्रों के समर्थन में केजरीवाल, बोले- 'AAP हर कदम पर साथ खड़ी है'

