नयी दिल्ली 28 मई (कड़वा सत्य) केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ने मंगलवार को "प्रगति- 2024" (आयुर्ज्ञान और तकनीकी नवाचार में फार्मा अनुसंधान) कार्यक्रम का शुभारंभ किया जो आयुर्वेद के विस्तार और विकास के लिए समर्पित है।
आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने इस अवसर पर आयुर्वेद के विकास में उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने इस क्षेत्र के विस्तार और उन्नति के लिए उद्योगों की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नए चिकित्सकों और स्टार्टअप्स के आने से विकास के जबरदस्त अवसर मिलेंगे।उन्होंने कहा कि भारत और दुनिया भर में आयुष उत्पादों, विशेष रूप से आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है।
आयुर्वेद के भविष्य के लिए “प्रगति-2024” शुरू

IIT रोपड़ के ANNAM.AI ने AI के माध्यम से बच्चों में कृषि जागरूकता और सीखने को बढ़ावा देने के लिए AVNI लॉन्च किया

बिहार: सुपौल में श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम

बिहार: सुपौल में बेटे को सांप ने डसा तो जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा पिता

