नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने सांसद सिंह के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता एवं प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) का प्रतिनिधित्व करने पर सवाल खड़ा करते हुए बुधवार को कहा कि ईडी और भाजपा एक ही हैं।
आप के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। भाजपा ने भारत के संविधान और लोकतंत्र को तार-तार किया है। आप ने शुरूआत से कहा है कि ईडी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और चुनाव आयोग भाजपा की राजनीतिक इकाई बन गए हैं। अब यह सिद्ध हो चुका है कि ईडी और भाजपा एक ही हैं। भाजपा ने आबकारी घोटाले के नाम पर आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की कोशिश की।
ईडी-भाजपा में कोई अंतर नहीं: आप

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

