नयी दिल्ली, 12 जनवरी (कड़वा सत्य) विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विदेश मंत्रालय के एक बयान में बताया गया, “ट्रम्प-वेंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।”
इसमें कहा गया, “यात्रा के दौरान विदेश मंत्री इस अवसर पर आने वाले प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अमेरिका का दौरा करने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठकें करेंगे।”
सैनी
कड़वा सत्य
एस जयशंकर राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे


मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवाल

मानसा में अकाली दल को बड़ा झटका! जिला यूथ प्रधान ने साथियों संग थामा AAP का दामन

'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू

