नयी दिल्ली, 30 मई (कड़वा सत्य) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कृषि उत्पादों के बाजार में किसानों की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए गुरुवार को कहा कि विकसित भारत के निर्माण में खेती किसानी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
श्री धनखड़ ने आज नैनीताल में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शिक्षकों के साथ संवाद किया। राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में कृषि और किसानों के महत्व का उल्लेख करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा, “भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के महायज्ञ में सबसे महत्वपूर्ण आहुति किसान की होगी।” उन्होंने किसानों को कृषि उत्पादों के व्यवसाय, उनसे जुड़े उद्योगों में भागीदार बनाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि उत्पादों के बाजार और उनके मूल्य संवर्धन में शामिल होना चाहिए।
कृषि उत्पादों के बाजार में किसानों की भागीदारी बढ़नी चाहिए: धनखड़

छत्तीसगढ़: चाकू-पिस्टलनुमा हथियार लेकर कार में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, डायल 112 के आरक्षक की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

उत्तर प्रदेश : मम्मी मत मारो...' 5 रुपये के लिए बेरहम मां ने बच्चे के तलवे गर्म चाकू से दागे, कमरे में बंद कर चली गई पार्टी करने!

मध्य प्रदेश : रीवा से कोलकाता की सीधी उड़ान 9 अगस्त से, विंध्य को मिलेगी बड़ी सौगात

