नयी दिल्ली 17 जनवरी (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों को मेट्रो में 50 फीसदी छूट देने का आग्रह किया है।
श्री केजरीवाल ने शुक्रवार को श्री मोदी को पत्र लिखकर कहा, “मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज छात्रों से संबंधित एक महत्वपूर्ण मामले पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए ये पत्र लिख रहा हूं। दिल्ली के छात्र अपने स्कूल और कॉलेज तक आने-जाने के लिए बड़े पैमाने पर मेट्रो पर निर्भर हैं। छात्रों पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए मैं दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी की रियायतें देने का प्रस्ताव रखता हूं। दिल्ली मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच 50:50 सहयोग की परियोजना है। इसलिए इस पर होने वाले खर्च को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार आधा-आधा वहन करे।
उन्होंने कहा, “हमारी तरफ से हम छात्रों के लिए बस यात्रा पूरी तरह से फ्री करने की योजना बना रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप इस प्रस्ताव से सहमत होंगे।”
आजाद,
कड़वा सत्य
केजरीवाल ने छात्रों को मेट्रो में 50 फीसदी छूट देने के लिए मोदी को लिखा पत्र


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की; कहा— उनकी अद्वितीय शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

ना सिफारिश, ना रिश्वत, सिर्फ मेरिट से सरकारी नौकरी— भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार के अभियान ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ में माताएँ, पत्नियाँ और बहनें बन रही हैं सबसे बड़ी ताक़त

