नयी दिल्ली 24 मई (कड़वा सत्य) कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक में बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक ने समिति को खेपुपारा (बंगलादेश) से लगभग 800 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से 810 किमी दक्षिण में मध्य बंगाल की खाड़ी पर दबाव की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और शनिवार की रात तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ेगा और रविवार देर रात के आसपास सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच बंगलादेश तथा आसपास के पश्चिम बंगाल तटों को पार करने की संभावना है। रविवार शाम से 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है।
कैबिनेट सचिव ने चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

Bihar News: बिहार में 12 औद्योगिक इकाइयों को मिली मंजूरी! ₹132.60 करोड़ का निवेश, 2,500 रोजगार की उम्मीद

उत्तर प्रदेश: हाथरस में 115वें दाऊजी मेले के लाफ्टर शो में भीड़ बेकाबू, लाठी फटकारने पर मची भगदड़, होमगार्ड घायल

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में 15 फरार गैंगस्टरों पर 25-25 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की गिरफ्तारी की कार्रवाई

