नयी दिल्ली 29 जुलाई (कड़वा सत्य) केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को ईरान के निर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
श्री गडकरी कल सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में आयोजित ईरानी राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि ईरान के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। रायसी ने भारत को 10 साल के लिए चाबहार बंदरगाह के संचालन की अनुमति संबंधी द्विपक्षीय समझौते में महत्वपूर्ण पहल की थी। वहीं पिछले साल ईरान की ब्रिक्स की सदस्यता के मामले में भारत की अहम भूमिका रही।
अशोक
कड़वा सत्य
गडकरी ईरानी राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे

बिहार फाउंडेशन NICE 2026 के प्रथम चरण (I-Round) में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर फिर किया शीर्ष स्थानों पर कब्ज़ा

उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवाद में गर्भवती समेत महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कुल्हाड़ी लेकर दी जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश: वाहन खरीदने में आगे बढ़ीं रायबरेली की महिलाएं, एक महीने में 1,860 नए वाहन हुए रजिस्टर्ड; लेकिन लाइसेंस में पीछे

