नयी दिल्ली 12 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘क्राउड फंडिंग’ को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर हमला बोला है और कहा है कि क्या यह शराब घोटाले तथा गोवा चुनाव घोटाले से बचाये पैसे को ठिकाने लगाने का तरीका है या पंजाब में उद्योगपतियों एवं अधिकारियों पर दबाव डाल कर उगाहे पैसे को राजनीतिक चंदे में बदलने का खेल है।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि आप 2013 से चुनाव लड़ रही है, यह उनका नौवां चुनाव है और अब अचानक ‘आप’ नेताओं द्वारा चुनावी चंदे के लिए क्राउड फंडिंग की कहानी गढ़ने से दिल्ली की जनता हतप्रभ है।
घोटालों के पैसों को राजनीतिक चंदे में बदलने का खेल है‘क्राउड फंडिंग’:भाजपा

K
मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर 'आप' सरकार लाने का मन बना लिया है : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

