नयी दिल्ली 07 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने कहा है कि आम जनता को पार्टी की पांच न्याय 25 गारंटी पर पूरा भरोसा है और यह उनमें एक नई उम्मीद जगा रही है।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जय रमेश ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कांग्रेस पार्टी की पांच न्याय, पच्चीस गारंटी भारत के लोगों में 10 साल के कथित अन्याय-काल के बाद एक नई उम्मीद जगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी वक्त की मांग है। यह देश की पीड़ित जनता की आवाज़ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस गारंटी कार्ड से घबराए हुए प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी बचाने की बौखलाहट में बेबुनियादी बातें कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा, " भारत के लोग अब प्रधानमंत्री के झूठ से थक चुके हैं। चार जून के बाद उनको लंबी छुट्टी पर जाना पड़ेगा। यही भारत के लोगों की गारंटी है।"
सत्या,
कड़वा सत्य
जनता को पांच न्याय, 25 गारंटी पर भरोसा: कांग्रेस

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

