नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (कड़वा सत्य) रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने भारतीय तट रक्षक बल और नाथपुरम स्थित सीमा शुल्क निवारक इकाई (सीपीयू) के साथ एक संयुक्त अभियान में तमिलनाडु तट के पास विदेशी स्रोत का 4.9 किलो सोना जब्त किया।
मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गयी कार्रवाई में यह जब्ती मंडपम के वेधलाई तट के पास मध्य समुद्र में की गयी। सोने की खेप समुद्र में फेंक दी गयी थी। इस संबंध में तीन व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं और जब्त माल का मूल्य करीब साढे तीन करोड़ रुपये आंका गया है।
तट रक्षक बल, सीमा शुल्क ने तमिलनाडु तट के पास 4.9 किलो तस्करी का सोना पकड़ा

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

