नयी दिल्ली 25 मई (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं मिली है और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
मतदान शुरू होने के पहले चार घंटो 11 बजे तक राजधानी में 21.69 प्रतिशत मतदान हुआ। राजधानी की उत्तर-पूर्व दिल्ली में जहां 11 बजे तक सबसे अधिक 24.49 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं चांदनी चौक में सबसे कम 18.55 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्वी दिल्ली में 22.41, नयी दिल्ली में 19.18, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 22.67 प्रतिशत, दक्षिण दिल्ली में 21 प्रतिशत और पश्चिम दिल्ली में 21.56 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इस चरण में कई दिग्गज उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यह चुनाव गठबंधन के तहत लड़ रही हैं जिसमें चार सीटों पर आप और तीन सीटों पर कांग्रेस लड़ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवरों को चुनाव लड़ा रही है। आप ने जहां पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली से सही पहलवान को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को मैदान में उतारा है। भाजपा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से वीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पूर्वी दिल्ली से हर्षदीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को टिकट दिया है।
अशोक
कड़वा सत्य
दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 प्रतिशत मतदान हुआ

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

मध्य प्रदेश: क्रेन-जेसीबी भी नहीं हिला सकीं खड़े हनुमान की प्रतिमा, अब IIT इंदौर की टीम करेगी जांच

