नयी दिल्ली, 29 मई (कड़वा सत्य) दिल्ली सरकार ने बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी को रोकने के लिये पानी का दुरुपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाये और सभी अवैध पानी कनेक्शन काट दिये जायें।
दिल्ली की कैबिनट मंत्री आतिशी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार पानी की बर्बादी और अवैध पानी के कनेक्शनों पर नकेल कसने के लिये दिल्ली जल बोर्ड की 200 टीमें कल सुबह आठ बजे से राजधानी में तैनात की जायेंगी।
दिल्ली सरकार ने पानी बर्बाद करने वालों पर जुर्माना लगाने का दिया निर्देश

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

उत्तर प्रदेश: यूपी की राजनीति में एंट्री की तैयारी में जेडीयू, 1 नवंबर को वाराणसी में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

