नयी दिल्ली 10 अप्रैल (कड़वा सत्य) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने ईद की पूर्व संध्या पर बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि पवित्र माह रमज़ान की समाप्ति पर मनाए जाने वाली ईद-उल-फितर का सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व है। कृतज्ञता और भाईचारे की भावना के प्रतीक इस त्योहार के केंद्र में करुणा, उदारता और एकता के मूल्य स्थापित हैं, जो हमारे विविधतापूर्ण राष्ट्र की मूल भावना को परिलक्षित करते हैं।
उन्होंने कहा , "ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि ईद का यह पावन अवसर सभी के जीवन में हर्षोल्लास, परिपूर्णता और शुभाशीष लेकर आए।"
सत्या,
कड़वा सत्य
धनखड़ ने दी ईद की शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

