नयी दिल्ली 05 फरवरी (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ ने बुधवार को नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर मतदान किया।
श्री धनखड़ सुबह अपनी पत्नी के साथ नॉर्थ एवेन्यू स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डाला। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान करने के बाद उपराष्ट्रपति ने कहा कि सोच-समझकर किया गया मतदान लोकतंत्र को मज़बूत बनाता है। उन्होंने मतदान को लोकतंत्र की ऑक्सीजन बताया। उन्होंने कहा कि मतदान महान दान है। मतदान प्रजातन्त्र का ऑक्सीजन है। प्रजातन्त्र का आधार मतदान है और मतदान सब अधिकारों का मूल है।
धनखड़ ने नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर किया मतदान


मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवाल

मानसा में अकाली दल को बड़ा झटका! जिला यूथ प्रधान ने साथियों संग थामा AAP का दामन

'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू

