नयी दिल्ली 01 जुलाई (कड़वा सत्य) लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने सोमवार को सेना उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया।
इससे पहले वह सेना की लखनऊ स्थित मध्य कमान के प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे।
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स में कमीशन दिया गया था। उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी से स्नातक किया है। वह ज्वाइंट सर्विसेज कमांड स्टाफ कॉलेज, ब्रैकनेल (ब्रिटेन) और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, दिल्ली के पूर्व छात्र हैं।
सेना उप प्रमुख ने 37 वर्षों से अधिक लंबे शानदार करियर में अनेक महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर जिम्मेदारी के साथ विशिष्ट सेवा की है। उन्हें देश की पश्चिमी और उत्तरी दोनों सीमाओं पर संचालन अभियानों का लंबा अनुभव और गहरी समझ है।
राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
कड़वा सत्य
नयी दिल्ली,लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि, सेना उप प्रमुख, कार्यभार, संभाला,

पंजाब से सीखे भाजपा सरकार, बिना शर्त दिल्ली की सभी महिलाओं को लक्ष्मी योजना का लाभ दे- केजरीवाल

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा विद्यार्थियों और लोकतांत्रिक अधिकारों पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ प्रस्ताव किया पेश

पजाब सरकार जेन-ज़ी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है; विधानसभा में नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया

