नयी दिल्ली, 02 अगस्त (कड़वा सत्य) लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने नये संसद भवन की छत के टपकने को गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि इस पर सभी दलों की सलाह ली जानी चाहिए और नये भवन के निर्माण की व्यापक समीक्षा होनी चाहिए।
श्री गोगोई ने एक्स पर कहा , “हमारी संसद के भीतर डिजाइन, निर्माण और सुविधाओं की समीक्षा की जानी चाहिए। भारतीय संसदीय लोकतंत्र की महान परंपराओं को प्रतिबिंबित करने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।”
उन्होंने कहा, “संसद भारत के लोगों की है, किसी एक पार्टी या एक व्यक्ति की नहीं है। मुझे उम्मीद है कि तय समय में सभी प्रमुख दलों की राय ली जाएगी।”
गौरतलब है कि दिल्ली में हुई भारी बारिश के बीच नये संसद भवन की छत टपकने का मामला सामने आया था और इसका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा हुई।
,
कड़वा सत्य
नये संसद भवन के निर्माण की समीक्षा की ज़रूरत: गौरव गोगोई

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

