नयी दिल्ली 18 मई (कड़वा सत्य) भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विशेष रूप से आम के मौसम के दौरान फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड पर प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि एफएसएसएआई ने फल कारोबारियों को फल, विशेष रूप से आम पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड प्रयोग नहीं करने के निर्देश दिए हैं। एफएसएसएआई ने संबंधित अधिकारियों को कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग फलों को पकाने में ‘प्रतिबंध’ सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा फल पकाने में कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग करने वाले व्यापारियों, फल विक्रेताओं , खाद्य व्यवसायियों संचालकों को चेतावनी दी है।
फल पकाने में कैल्शियम कार्बाइड का प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश

उत्तरप्रदेश: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

मध्यप्रदेश: मंदसौर में स्कॉर्पियो के गुप्त ठिकानों से मिले 1.29 करोड़, सरपंच समेत 3 हिरासत में

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में 412 जोड़ों की शादी, हिंदू-मुस्लिम और बौद्ध रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ विवाह समारोह

