नयी दिल्ली, 02 सितंबर (कड़वा सत्य) हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री रहे श्री देवेंन्द्र सिंह बबली, पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान, जेजेपी नेता कबलाना ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, भाजपा हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी विप्लव कुमार देव, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया के सह-प्रमुख डॉ. मयूख की उपस्थिति में तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ हरियाणा के सरपंच, ब्लाक अध्यक्ष समेत त्रिस्तरीय पंचायती राज के अनेक नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता प्राप्त की।
बबली, सांगवान, कबलान ने थामा भाजपा का दामन

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

