नयी दिल्ली, 26 जून (कड़वा सत्य) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी है।
लोकसभा सचिवालय से इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में बुधवार को बताया गया कि श्री गांधी को सदन में विपक्ष के नेता की मान्यता दी गयी है और इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है।
श्री गांधी को हिंदी को भेजे पत्र में लोकसभा सचिवालय ने कहा है कि उनका नेता प्रतिपक्ष का दर्जा इस माह नौ जून से प्रभावी रहेगा और उसी दिन से उन्हें इस पद से जुड़ी सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
ग़ौरतलब है कि इंडिया समूह के सदन के नेताओं की मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास में हुई बैठक में श्री गांधी को इस पद के लिए चुना गया था और इसकी सूचना तत्काल प्रोटेम स्पीकर को भेज दी गई थी। श्री बिरला ने आज अध्यक्ष का पद संभालने के बाद श्री गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी।
.
कड़वा सत्य
बिरला ने राहुल को विपक्ष के नेता के रूप में दी मान्यता

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

