नयी दिल्ली, 25 सितंबर (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप)ने बुधवार को कहा कि देशभक्तों, शहीदों और राष्ट्र का अपमान करना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रग-रग में बसा है।
‘आप’ के राज्यसभा सांसद सिंह ने संवाददाताओं से आज कहा कि भाजपा ने अपना चरित्र नहीं बदला है। इसी चरित्र के चलते भाजपा और उसके पुरखे देश के लिए मर-मिटने वाले शहीदों का बार-बार अपमान करते हैं। भाजपा के लोग बार-बार वही चरित्र दिखाते हैं, जो इनके पुरखों ने आजादी के आंदोलन में दिखाए थे। आजादी के आंदोलन में भाजपा वालों के पुरखों ने अंग्रेजों का साथ दिया था, स्वतंत्रता सेनानियों की जासूसी की और उनके खिलाफ काम किया था। आज वही काम देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा करने जा रही है।
भाजपा की रग-रग में ‘राष्ट्र का अपमान’ करने की आदत : ‘आप’

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

