नयी दिल्ली 12 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर श्री मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार घोषित किया है।
भाजपा ने रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी की गयी तीसरी सूची में सिर्फ एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गयी है। श्री सिंह ने बताया है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एक नाम पर सहमति प्रदान की है।
उन्होंने बताया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर श्री मोहन सिंह बिष्ट को उतारने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही भाजपा 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
गौरतलब है कि भाजपा ने अपनी पहली और दूसरी सूची में क्रमशः 29-29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।
संतोष.
कड़वा सत्य
भाजपा ने बिष्ट को मुस्तफाबाद विस सीट पर बनाया उम्मीदवार

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

