नयी दिल्ली, 21 फरवरी (कड़वा सत्य) भारत और चीन के सैन्य कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सीमावर्ती क्षेत्रों में सेनाओं को टकराव की स्थिति से हटाने को लेकर सोमवार को 21वें दौर की बातचीत हुई।
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यहां एक वक्तव्य में कहा कि भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक का 21वां दौर 19 फरवरी को चुशुल-मोल्डो सीमा बैठक बिंदु पर आयोजित किया गया। भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की बहाली के लिए पिछले दौर की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए पूर्वी लद्दाख में एलएसी के साथ शेष क्षेत्रों में सेनाओं को अनिवार्यत: पूर्ण रूप से हटाने को लेकर बातचीत की गई। मैत्रीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई में दोनों पक्षों ने इस पर अपने-अपने दृष्टिकोण साझा किये।
विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों पक्ष प्रासंगिक सैन्य और राजनयिक तंत्र के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए सतत संवाद एवं संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने अंतरिम रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर शांति बनाए रखने की भी प्रतिबद्धता जताई है।
डेस्क
भारत-चीन के बीच एलएसी पर 21 वें दौर की

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

मध्य प्रदेश : 40 फीट गहरे नाले में जा गिरी तेज रफ्तार एंबुलेंस! बछड़े की दर्दनाक मौत, दो घायल

