नयी दिल्ली, 15 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय रेलवे ने रेल पटरियों को बिछाने में नया कीर्तिमान कायम किया है और वर्ष 2023-24 में प्रतिदिन करीब 15 किलोमीटर लाइन बिछायी है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि रेलवे ने एक अप्रैल 2023 से 14 मार्च 2024 तक 5125 किलोमीटर ट्रैक बिछाया है। यह स्विट्ज़रलैंड के रेलवे नेटवर्क जितना है। यानी एक वर्ष में भारतीय रेलवे के नेटवर्क में एक स्विट्ज़रलैंड जुड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले कांग्रेस के कार्यकाल में रेल पटरियों को बिछाने की गति चार किलोमीटर प्रतिदिन थी। नयी गाड़ियों की चिंता थी और न ही स्टेशनों को सुधारने का ध्यान था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 वर्षों में पूंजीगत निवेश बढ़ाने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर सुधार किये हैं और रेलवे को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने यात्रियों की संख्या में वृद्धि की है और माल ढुलाई का आंकड़ा भी 150 करोड़ टन से पार हो गया है। नीतियों में बदलाव करके सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ साथ यात्री सुविधाओं, नयी सेवाओं को शुरू किया गया है तथा इसके लिए पूरी रेलवे की टीम को प्रोत्साहित किया गया है।
डेस्क
भारतीय रेलवे ने रेल पटरियों को बिछाने में बनाया नया कीर्तिमान

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

