नयी दिल्ली 14 मार्च (कड़वा सत्य) भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे भारत की पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज नयी दिल्ली पहुंचे।
वह यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आये हैं और 14 से 18 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने उनकी अगवानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भूटान के प्रधानमंत्री की यात्रा से दोनों देशों के मित्रता के अनुकरणीय संबंध और मजबूत होंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और भूटान के बीच, सभी स्तरों पर विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ पर आधारित मित्रता और सहयोग के अनुकरणीय संबंध हैं। भूटान के प्रधानमंत्री की यात्रा दोनों पक्षों को हमारी अनूठी साझेदारी में प्रगति की समीक्षा करने और भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के स्थायी संबंधों का विस्तार करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी।
विदेश मंत्रालय के अनुसार जनवरी 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद भूटानी प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की यह पहली विदेश यात्रा है। उनके साथ भूटान के विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री, ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री, उद्योग, वाणिज्य और रोजगार मंत्री और भूटान की शाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी आये हैं।
यात्रा के दौरान, भूटानी प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में शिरकत करेंगे। वह विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य भारतीय गणमान्य हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। भूटान के प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान मुंबई भी जाएंगे।
सचिन
भूटानी प्रधानमंत्री भारत की यात्रा पर आज पहुंचे

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

