नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को जिस तरह बढ़ावा दे रहे हैं उससे यही लगता है कि वह खुद भ्रष्टाचार का स्कूल चल रहे हैं।
श्री गांधी ने कहा "नरेंद्र मोदी देश में ‘भ्रष्टाचार का स्कूल’ चला रहे हैं जहां ‘व्यापक भ्रष्टाचार विज्ञान’ विषय के तहत ‘चंदे का धंधा’ समेत हर एक चैप्टर वह खुद डिटेल में पढ़ा रहे हैं।"
उन्होंने मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के तरीके का खुलासा करते हुए कहा "जैसे छापा डालकर चंदे की वसूली कैसे होती है। चंदा लेकर ठेका कैसे बांटा जाता है। भ्रष्टाचारियों को धुलने वाली वाशिंग मशीन कैसे काम करती है। एजेंसियों को वसूली एजेंट बनाकर ‘बेल और जेल’ का खेल कैसे होता है।"
श्री गांधी ने कहा "‘भ्रष्टाचारियों का अड्डा’ बन चुकी भाजपा ने अपने नेताओं के लिए इस ‘क्रैश कोर्स’ को अनिवार्य कर दिया है, जिसकी कीमत देश चुका रहा है।इंडिया गठबंधन की सरकार, भ्रष्टाचार के इस स्कूल पर ताला लगा कर इस कोर्स को हमेशा के लिए बंद कर देगी।"
.साहू
कड़वा सत्य
भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं मोदी : राहुल

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

