नयी दिल्ली 13 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय रेलवे ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए विशेष गाड़ियों के सुचारु संचालन के लिए समर्पित मालवहन गलियारे (डीएफसी) का भी अधिकतम इस्तेमाल करने की योजना बनायी है।
सूत्रों के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे में दादरी से मुगलसराय के बीच मुख्य ट्रंक लाइन पर एक भी मालगाड़ी नहीं चलेगी। डीएफसी पर शत प्रतिशत मालगाड़ियां चलायीं जाएंगी।
सूत्रों ने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो महाकुंभ के लिए चलायी जाने वाली विशेष गाड़ियों को डीएफसी की लाइन से निकाला जाएगा। ताकि भीड़ के कारण गाड़ियों का परिचालन बाधित ना हों। गाड़ियां समय से निकल सकें।
भारतीय रेलवे ने साेमवार से विशेष गाड़ियों के करीब 13 हजार फेरे लगाने की व्यवस्था की है। प्रयागराज से सभी दिशाओं के लिए अलग अलग स्टेशनों को तय किया गया है। डीएफसी के कारण दिल्ली कानपुर, मुगलसराय मार्ग की गाड़ियों को जल्द मार्ग मिल सकेगा।
कड़वा सत्य
महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों को जरूरत पड़ने पर डीएफसी ट्रैक से निकालने की योजना


उत्तर प्रदेश: जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में मुगलसराय में विपक्ष का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

उत्तरप्रदेश: मीरगंज में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल; महिला समेत चार गिरफ्तार, चोरी के सोने के कुंडल बरामद

बिहार: औरंगाबाद में उज्ज्वला योजना में बड़ा झोल, सिलिंडर तो नहीं मिल रहे; लेकिन खाते में आ रहे सब्सिडी के पैसे, जांच की मांग

