नयी दिल्ली 02 जुलाई (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़ में अनेक लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्रीमती मुर्मु ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा , “ उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक लुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक सत्संग कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से 60 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गयी। मरने वालों में ज्यादातार महिलायें और बच्चे शामिल हैं।
कड़वा सत्य
मुर्मु ने हाथरस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

साढ़े 4 सालों में 68 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, 1.83 लाख करोड़ के निवेश से 6.36 लाख प्राइवेट नौकरियों के अवसर पैदा किए: नौजवानों के लिए अनुकूल माहौल सृजित कर रही है मान सरकार : अमन अरोड़ा

आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग को दोहराया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल द्वारा 'पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026' पास

