नयी दिल्ली 26 जनवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।
श्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो।
उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।
कड़वा सत्य
मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

उत्तरप्रदेश: शराब दुकान के सेल्समैन से हुई लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

Ghaziabad में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान और युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन

उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप, 800+ परिवार बेघर; CM योगी ने बांटी राहत, दिए पक्के घर के पट्टे और चेक

