नयी दिल्ली, 01 अगस्त (कड़वा सत्य ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन का गर्मजोशी से स्वागत किया और इसके बाद दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को ऊर्जा देने के लिए ठोस द्विपक्षीय कड़वा सत्य की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा, “भारत-वियतनाम साझेदारी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन का गर्मजोशी से स्वागत किया।”
उन्होंने कहा, “बातचीत के एजेंडे में भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूती प्रदान करना शामिल है। ”
इससे पहले राष्ट्रपति भवन में श्री फाम का औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए श्री फाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने राजघाट गए।
संतोष,
कड़वा सत्य
मोदी-फाम ने की द्विपक्षीय कड़वा सत्य

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

