नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (कड़वा सत्य) युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनावी बॉन्ड योजना के तहत कथित अवैध धन संग्रह को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करके उनके इस्तीफे की मांग की।
युवा कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष उदय भानु इस मौके पर प्रदर्शनकरियों से कहा,“ चुनावी बॉन्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर श्रीमती सीतारमण वसूली रैकेट चला रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी बाँड की साजिश के जरिये पैसे ऐंठने के लिये प्रीपेड रिश्वत, पोस्टपेड रिश्वत, छापे के बाद रिश्वत और फर्जी कंपनियों के माध्यम से वसूली की है।”
उन्होंने कहा कि काली कमाई और बेनामी चंदा भाजपा का धंधा है। बेंगलुरु की एक विशेष कोर्ट के आदेश पर इस मामले में जो नाम शामिल हैं उसमें श्रीमती सीता ण आरोपी नंबर-1 हैं इसलिए राजनीतिक, नैतिक और न्यायिक रूप से उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,“ भाजपा ने इस साजिश के जरिए ‘लोकतंत्र को कमजोर करने’ का काम किया है।स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं और चुनावी बाँड से भाजपा ने हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला किया है।”
,
कड़वा सत्य
युवा कांग्रेस का सीतारमण के खिलाफ प्रदर्शन,मांगा इस्तीफा

सरकार व सामाजिक संगठन मिलकर 2030 तक हासिल करेंगे बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य : सावित्री ठाकुर

उत्तर प्रदेश: 2005 के चर्चित फायरिंग केस में आया बड़ा फैसला, चार आरोपियों को 10 साल का कठोर कारावास

उत्तर प्रदेश: रायबरेली का मॉडल बस स्टेशन अधूरा, डेडलाइन बीतने के बाद भी यात्रियों को नहीं मिली आधुनिक सुविधाएं

