नयी दिल्ली 07 जून (कड़वा सत्य) श्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर केन्द्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, तेलुगु देशम पार्टी , जनता दल (यू) तथा गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं ने श्रीमती मुर्मु को केन्द्र में श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करने सेे संबंधित पत्र सौंपा।
उल्लेखनीय है कि श्री मोदी को इससे पहले राजग संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से गठबंधन संसदीय दल का नेता चुना गया।
संभावना है कि राष्ट्रपति श्री मोदी को सरकार बनाने के लिए आज शाम तक निमंत्रण पत्र दे सकती हैं। श्री मोदी तथा नयी मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्यों के रविवार शाम को शपथ लेने की संभावना है।
लोकसभा चुनाव में राजग ने 293 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। वर्ष 1962 (पंडित जवाहर लाल नेहरू) के बाद यह पहला अवसर है जब कोई नेता दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा।
कड़वा सत्य
राजग ने राष्ट्रपति मुर्मु से मिलकर केन्द्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया

Patna News: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA का बड़ा एक्शन! अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

