नयी दिल्ली 30 जुलाई (कड़वा सत्य) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी से बात कर केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की बड़ी आपदा से निपटने के लिए चलाये जा रहे बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली है।
रक्षा मंत्री के कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि श्री सिंह ने जनरल द्विवेदी से बचाव अभियान में सेना की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाने को कहा है।
सेना की ओर से बताया गया है कि राज्य सरकार की ओर से मदद का अनुरोध मिलने पर सेना ने तत्काल चार टुकड़ियों को वहां रवाना कर दिया। सेना ने करीब ढाई सौ सैनिकों को बचाव अभियान में मदद के लिए भेजा है। उल्लेखनीय है कि आज तड़के भारी बारिश के बीच वायनाड में दो जगहों पर भूस्खलन की घटना हुई जिसमें दो बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
अधिकारियों ने बताया कि मेप्पाडी पंचायत के वेल्लारीमाला गांव के मुंडकाई और चूरलमाला में भूस्खलन में कई घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
,
कड़वा सत्य
राजनाथ ने वायनाड में बचाव अभियान के लिए सेना प्रमुख से बात की

उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवाद में गर्भवती समेत महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कुल्हाड़ी लेकर दी जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश: वाहन खरीदने में आगे बढ़ीं रायबरेली की महिलाएं, एक महीने में 1,860 नए वाहन हुए रजिस्टर्ड; लेकिन लाइसेंस में पीछे

मध्य प्रदेश : सिंगरौली में बदहाल सड़क की दर्दनाक तस्वीर, बेटे का शव खाट पर रखकर आधा किमी पैदल चले परिजन

