नयी दिल्ली, 01 नवंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।
श्री गांधी ने कहा “ये जीवंत संस्कृतियाँ, विविध भाषाएँ, समृद्ध इतिहास और स्थायी परंपराएँ भारत की ताकत का मूल हैं और हमारे देश को लचीलापन प्रदान करती हैं। आइए हम इस एकता का जश्न मनाएं और इसकी रक्षा करें, यह पहचानते हुए कि प्रत्येक राज्य का अद्वितीय योगदान हमें एक साथ बांधे रखने वाले बंधनों को समृद्ध और मजबूत करता है।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा “स्थापना दिवस के मौके पर सभी राज्यों की जनता को बहुत-बहुत बधाई। पूरब से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक, हमारे हर राज्य की अपनी विशिष्ट संस्कृति, विविध भाषाएं, समृद्ध इतिहास और अनूठी परंपराएं हमारा गौरव हैं। ये अलग-अलग विशिष्टताएं पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधती हैं।”
उन्होंने कहा “आइए, हम सब मिलकर महान भारत की 'विविधता में एकता' की पहचान का उत्सव मनाएं। जय हिंद।”
अशोक
कड़वा सत्य
राहुल-प्रियंका ने 13 राज्यों के लोगों को दी स्थापना दिवस पर बधाई


एरिक अगार्ड और रूपर्ट मॉरिश बने यूएस ट्रिपल-सी 2026 एवं कनाडा ट्रिपल-सी 2026 क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड चैंपियनशिप के विजेता
K
मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर 'आप' सरकार लाने का मन बना लिया है : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

