नयी दिल्ली, 04 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी से पार्टी उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा की जीत पर खुशी व्यक्त करती हुए उन्हें बधाई दी है और इसके लिए अमेठी की जनता का आभार जताया है।
श्रीमती वाड्रा ने मंगलवार को कहा "किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई।"
इससे पहले श्री गांधी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में श्री शर्मा की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी इस जीत का श्रेय श्रीमती प्रियंका गांधी को जरूर जाता है, जिन्होंने उनको जिताने की जी तोड़ कोशिश की।
उन्होंने कहा कि श्री शर्मा का अमेठी के लोगों से गहरा संबंध रहा है। वह कई दशकों से अमेठी के लोगों से जुड़े हैं, उनकी सेवा कर रहे हैं और उसी का लाभ उन्हें आज मिला है। इसके लिए श्री शर्मा को बधाई देते हुए उन्होंने अमेठी की जनता का आभार व्यक्त किया है।
,
कड़वा सत्य
राहुल-प्रियंका ने किशोरी की जीत पर जताई खुशी, अमेठी के लोगों का जताया आभार

Patna News: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA का बड़ा एक्शन! अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

