नयी दिल्ली 27 जून (कड़वा सत्य) पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबियत खराब होने के कारण उन्हें कल रात राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एवं अस्पातल (एम्स) भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है।
सूत्रों ने बताया कि श्री आडवाणी (96) के पेशाब में जलन की शिकायत के बाद उन्हें बुधवार रात में करीब 11 बजे एम्स में ले जाया गया। सूत्रों ने कहा कि एम्स के डॉक्टर वयोवृद्ध नेता के बराबर निगरानी कर रहे है और उनकी हालत स्थिर है।
श्री आडवाणी इस समय एम्स के जराचिकित्सा विभाग के डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
श्री आडवाणी काफी समय से वृद्धावस्था संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनका आना-जाना समाप्त सा हो गया है। आमतौर पर डॉक्टर उनका घर पर ही जांच करते हैं, लेकिन बुधवार रात उन्होंने पेशाब में संक्रमण की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया।
उल्लेखनीय है कि केंद्र में तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जून को तीसरी बार सत्तारूढ राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद श्री आडवाणी का आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंचे थे। श्री आडवाणी ने स्वतंत्र भारत की राजनीति को गहरे रूप से प्रभावित किया है उन्होंने अयोध्या में श्री जन्म भूमि मंदिर के निर्माण के लिए 90 के दशक में एतिहासिक रथ यात्रा निकाली थी। वह वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में उप प्रधानमंत्री थे और उनके पास गृह मंत्रालय का प्रभार था।
संतोष, ,
कड़वा सत्य
लालकृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती, हालत स्थिर

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

